बिहार के गया में रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक होटल में छापामारी कर पुलिस ने एक कमरे से आपत्तिजनक स्थिति में एक नाबालिग लड़की के साथ अधेड़ व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस ने होटल संचालक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

फिलहाल पुलिस अधेड़ व्यक्ति के साथ होटल संचालक पर भी मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस बीती रात गया रेलवे जंक्शन के पास संचालित विष्णु रेस्ट हाउस पहुंची थी। जहां पुलिस टीम ने छापेमारी कर आपत्तिजनक स्थिति में एक नाबालिग लड़की के साथ एक अधेड़ व्यक्ति को पकड़ा है। वहीं, पुलिस रेस्ट हाउस के संचालक को भी गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
