
Gaya:बिहार के गया जिले में झोपड़ी में आग लगने के कारण पिता के सामने छह साल की बच्चे आग में जलकर दम तोड़ दिया। झोपड़ी में आग लगी की खबर पर गांव के लोग दौड़े और आग पर काबू पाने के लिए हर संभव प्रयास किया। लेकिन उक्त घटना में बच्चे ने तो दम तोड़ दिया। वहीं बच्चे के पिता भी बुरी तरह झुलस गए। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। यह पूरा मामला रविवार को गया जिले के छकरबंधा थाना क्षेत्र के तारचुआ गांव की है। मृत बच्चे की पहचान तारचुआ गांव के रहने वाले झल्लू सिंह भोक्ता के छह वर्षीय पुत्र चिरंजीत कुमार के रूप में हुई।
पिता के सामने बच्चे ने तोड़ दिया दम
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को गया जिले के छकरबंधा थाना क्षेत्र के तारचुआ गांव में अचानक एक झोपड़ी में आग लग गई। उस दौरान झोपड़ी में गांव के झल्लू सिंह भोक्ता और उनके 6 वर्षीय पुत्र चिरंजीत कुमार सो रहे थे। आग की लपट देख पिता तो किसी तरह झोपड़ी से बाहर निकल आए। लेकिन उनके 6 साल का बेटा फंस गया। पिता ने अपने बच्चे को आग से बचाने की भरपूर कोशिश किया, लेकिन उनके आंखों के सामने बच्चे ने दम तोड़ दिया। वहीं बच्चे को बचाने के दौरान पिता भी झुलस गए।
आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है पूरा मामला पुलिस लगातार छानबीन कर रही है
