गुरपा थाना क्षेत्र के नौडीहा झुरांग पंचायत अंतर्गत कुंभियातरी गांव के समीप शनिवार की अहले सुबह मद्य निषेध विभाग ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा दिया। विभागीय टीम ने 13 मोटरसाइकिल पर लदे 26 बोरी देशी शराब बरामद किया है। बरामद शराब की मात्रा करीब 2600 लीटर बताई जा रही है।

मद्य निषेध विभाग के निरीक्षक अभिषेक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। जांच में सामने आया कि झारखंड से 13 बाइक सवार शराब की खेप लेकर फतेहपुर की ओर तस्करी कर रहे थे। गश्ती दल को देखते ही तस्कर बाइक पटककर फरार हो गए। इसी दौरान कई बोरियां फट गईं और शराब बह गई। जो बोरी सुरक्षित मिलीं, उन्हें जब्त कर लिया गया है। करीब 400 शराब को जांच के लिए रखा गया है बाकी जब्त शराब की विनष्टीकरण कर दिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि शराब कारोबारी मोटरसाइकिल छोड़कर भागने में सफल रहा 13 मोटरसाइकिल पर 26 बोरी देसी शराब बरामद किया गया गिरने से आधा से ज्यादा शराबकी बोरी रीस जाने से लगभग 22 बोरी शराब नष्ट कर दिया गया और 4 बोरी देशी शराब साथ लेकर उत्पाद विभाग गया ले जाया गया
