बाराचट्टी के निजी आवास पर जिला परिषद क्षेत्र 45 से समाजसेवी मुन्ना कुमार के नेतृत्व में रमजान के पावन अवसर पर भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हिन्दू और मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया।

आज के दौर में जब समाज में नफरत की बातें देखने को मिलती हैं, ऐसे समय में मुन्ना कुमार ने प्रेम और एकता की मिसाल पेश की। इफ्तार पार्टी में सभी धर्मों के लोगों की मौजूदगी ने यह साबित कर दिया कि बाराचट्टी की धरती पर आज भी भाईचारा और इंसानियत सबसे ऊपर है।
कार्यक्रम के दौरान लोगों ने कहा कि मुन्ना कुमार हमेशा समाज में शांति, सद्भाव और आपसी प्रेम को बढ़ावा देने का काम करते हैं। इसी कारण वे आज हिन्दू-मुस्लिम दोनों समुदायों के दिलों पर राज कर रहे हैं।
इस आयोजन के बाद बाराचट्टी में मुन्ना कुमार की पहल चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग इसे सामाजिक एकता की मिसाल के रूप में देख रहे हैं।

