
गया जी के सिन्धुगढ़ थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। सिंधुगढ़ पुलिस एक ट्रैक्टर को पीछा करते हुए गांव तक पहुंची पुलिस को संदेह हुआ कि इसमें बालू लदा हुआ जा रहा है पर ग्रामीणों को माने तो ट्रैक्टर बिल्कुल खाली था उसमें कोई बालू नहीं था लेकिन सिंधुगढ़ पुलिस ने उस गाड़ी को ट्रैक्टर को रोक लिया और ट्रैक्टर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया इसके बाद ग्रामीण उग्र हो गए और पुलिस को घेर लिया और विरोध करने लगे इसी बीच सिंधुगढ़ थाना ने और अतिरिक्त पुलिस बल बुला लिया और सिंधुगढ़ थाना ने मोर्चा संभाला।

इसी बीच पुलिस ने तीन ग्रामीण को हिरासत में लिया जिसमें एक व्यक्ति फतेहपुर थाना क्षेत्र के जयपुर पंचायत के रहने वाले पूर्व पंचायत समिति के प्रतिनिधि रह चुके सीता चौधरी को उठा लिया । पुलिस के हिरासत में सीता चौधरी को देखते हो हुए ग्रामीण और उग्र हो गए और पुलिस को जमकर विरोध करने लगे इस विरोध को देखते हुए सिंधुगढ़ पुलिस ने जयपुर पंचायत के पूर्व पंचायत समिति के प्रतिनिधि को पुलिस छोड़ दिया उसके बाद मामला शांत हुआ
पुलिस सूत्रों के माने तो पुलिस वाहन को भी नुकसान पहुंचाया गया है। अभी पुलिस के हिरासत में दो लोग है। सिन्धुगढ़ पुलिस इस मामले को जांच कर रही है।
