
बिहार के गया जिला के फतेहपुर के रहने वाले शिक्षक अपने गांव से तिलक देने जा रहे थे। मध्य विद्यालय भारे में कार्यरत शिक्षक शंभू कुमार कि शनिवार के देर शाम अपने गांव से तिलक देने के लिए निकले थे औरंगाबाद जिले के बारुण में सड़क हादसा में मौत हो गई। रविवार सुबह संभू कुमार के पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंचे।
जानकारी के मुताबिक अपने गांव से ही भारे निवासी रामदेव माहतो के बेटी की तिलक समारोह में शामिल होने के लिए चारपहिया वाहन से भारे से रोहतास जा रहे थे जो जाम रहने के कारण गाड़ी से उतरकर पैदल आगे बढ़ने लगे आगे बढ़ने के दौरान जो फुटपाथ बना हुआ था आगे फुटपाथ टूटे रहने के कारण 70, फिट नीचे सोन नदी में जा गिरा जो मौके पर मौत हो गई।

खबर मिलते ही शिक्षक में हड़कप मच गया इस घटना ने सभी शिक्षक मर्माहत कर दिया।-शंभू जी न केवल एक समर्पित शिक्षक थे, बल्कि संगठन के प्रति भी उनका योगदान अद्वितीय रहा। उनके अंतिम संस्कार में शिक्षक समाज की एकजुटता उनके प्रति सम्मान और प्रेम का जीवंत प्रमाण रही। इस दुखद घड़ी में:-
– प्रधानाध्यापक धीरेंद्र नारायण प्रखंड अध्यक्ष श्री रविशंकर कुमार जी सचिव श्री राजकुमार पासवान जी उपाध्यक्ष श्री प्रमोद जी शिक्षक नेता- श्री सत्येंद्र यादव जी, शोभा जी,
रमेद्र कुमार जी, सत्येंद्र जी, चंद्रदेव रविदास जी, एवं मनोज चौधरी जी के सहित सैकड़ों शिक्षकों ने उनके अंतिम दर्शन कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
