
कल से पितृपक्ष मेला शुभारंभ होना है। इसके लेकर गया पुलिस की तैयारी तेज, SSP ने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को किया ब्रीफ
Gaya,आगामी पितृपक्ष मेला-2026 के मद्देनजर गया पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 24 सितंबर 2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, गया के द्वारा पुलिस केंद्र, गया में पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को विशेष ब्रीफिंग दी गई।

ब्रीफिंग के दौरान पितृपक्ष मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ नियंत्रण तथा सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि वे मेला के दौरान पूरी सतर्कता, अनुशासन और आपसी समन्वय के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
पितृपक्ष मेला के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गया पहुंचते हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना, भीड़ का प्रभावी प्रबंधन करना और यातायात को सुचारु रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है।
गया पुलिस द्वारा पितृपक्ष मेला-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
