रोहतास के एक घर में भीषण आग लग गई। इसमें एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। वहीं एक सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। इन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। हालांकि, रोहतास प्रशासन ने अब तक छह लोगों की मौत की पुष्टि नहीं की है।

घटना कछवां थानाक्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव की है। लोगों का कहना है कि खाना बनाने के दौरान घर में अचानक आग लगी गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। इतना ही नहीं पूरा घर भी जलकर राख हो गया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version