पटना : पटना के फ्रेजर रोड स्थित होटल और दो दुकानों में भीषण आग लग गई है। इससे इलाके में अफरा-तफरी मची हुई है। मौके पर कोतवाली थाने की पुलिस पहुंची हुई है। बिल्डिंग में होटल के साथ दुकानें भी है।

मौके पर दमकल कर्मी पहुंचे हुए हैं और आग पर काबू पाने का काम जारी है। हादसा इतना भयावह था कि होटल के नीचे खड़ीं दर्जन भर गाड़ियां भी जल चुकी हैं। मौके पर 6 एम्बुलेंस और मंगाया गया है।दो और लोगों को होटल से बाहर निकाला गया। उन्हें एम्बुलेंस से पीएमसीएच भेजा जा रहा है। चार की स्थिति गंभीर है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version