लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण से पहले लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के कद्दावर रहे और लालू यादव के खास पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के पुत्र रणधीर कुमार सिंह ने पार्टी के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंक दिया है।

उन्होंने पार्टी से त्यागपत्र का ऐलान करते हुए कहा है कि अब महाराजगंज से चुनाव नहीं लड़ेंगे और इंडिया गठबंधन के कैंडिडेट को हराने में अपनी पूरी ताकत झोंक देंगे। चर्चा है कि वे 14 मई को अपने हजारों समर्थकों के साथ नीतीश कुमार की पार्टी जदयू में शामिल होने वाले हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version