वजीरगंज के एक निजी स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले 12 वर्षीय महिर कुमार उर्फ वीर का शव रेलवे ट्रैक किनारे मिलने से सनसनी मच गई

। मिहिर सामान्य दिनों की तरह बुधवार को बस से अपने स्कूल गया था। मिहिर वजीरगंज बाजार निवासी विकास कुमार गुप्ता का पुत्र है। बुधवार की दोपहर गया-किउल रेलखंड पर वजीरगंज के मनैनी और अढ़वां के बीच रेल ट्रैक के किनारे से शव बरामद किया गया। मिहिर की खोजबीन में निकले परिजनों और स्थानीय लोगों को जैसे ही वह रेलवे ट्रैक किनारे दिखा उसे एंबुलेंस से लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके हाथ और सिर पर चोट के निशान हैं। घटना से आहत परिजन दहाड़ें मारते रहे। बाद में शव को थाना लाया गया एवं कानूनी कार्रवाई की गई। इस मामले में मिहिर के घरवालों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही और निदेशक पर हत्या का आरोप लगाया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version