गया-कोडरमा रेलखंड के पहाड़पुर रेलवे स्टेशन से कुछ दुरिनपर स्थित गोपालकेड़ा गांव के पास ट्रेन से कटकर एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के समय वह रेल लाइन पार कर रहा था। मृतक व्यक्ति की पहचान फतेहपुर थाना क्षेत्र के डुमरीचट्टी गांव निवासी बच्चन रविदास (50) के रूप में हुई है। बताया गया है कि शुक्रवार को सुबह करीब सात बजे बच्चन रविदास किसी काम से बगल के गोपालकेड़ा गांव जा रहा था। वह घटना के समय गोपालकेड़ा गांव के पास रेल लाइन पार कर रहा था। इसी समय कोडरमा से गया की ओर से जा रही मालगाड़ी ट्रेन के चपेट में वह आ गया। इसमें कटकर मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version