10 दिन से लापता 65 वर्षीय हुलास यादव को पुलिस ने आखिर कर सकुशल बरामद कर लिया है पुलिस ने हुलास यादव को फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मातसो गांव बरामद किया है, बता दे की हुलास यादव गया जिले के सिंधुगढ़ थाना क्षेत्र के सिंधुगढ़ टोला ढेलवातार स्थित अपने घर से अचानक सुबह 4बजे निकल गए थे इसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन किया कई दिनों तक उनके परिवार वालों ने गया जिला एवं आसपास के क्षेत्र में खोजबीन करते रहे, जब उनका पता नहीं चला तो परिवार वालों ने सिंधुगढ़ थाना में गुमशुदगी का मामला भी दर्ज कराया था जिसके बाद पुलिस हुलास यादव को खोजबीन करने में जुट गई वहीं देर रात सिंधुगढ़ थाना की पुलिस ने हुलास यादव को फतेहपुर थाना क्षेत्र के मातसो से सकुशल बरामद किया है हालांकि पुलिस हुलास यादव से पूछताछ कर रही है कि वह आखिरकार घर से बाहर क्यों चले गए थे। भाई हुलास यादव के बरामद होने के बाद परिवार वालों में भी खुशी का माहौल कायम हो गया और राहत का सांस लिया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version