भारत ने विश्व को युद्ध नहीं बुद्ध दिया, भगवान बुद्ध की 2568वीं जयंती के मौके पर राज्यपाल ने किया संबोधन, विभिन्न देशों के हजारों बौद्ध श्रद्धालु हुए शामिल

बुद्ध जयंती के मौके पर आज बोधगया के महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध की 2568वीं जयंती मनाई गई इस जयंती के मौके पर बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेरकर शामिल हुए, वही कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रचलित कर राज्यपाल के द्वारा किया गया,इस दौरान बुद्ध जयंती के मौके पर विभिन्न देशों के हजारों बौद्ध श्रद्धालु शामिल हुए
वहीं राज्यपाल के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था किया गया था। बता दे कि भगवान बुद्ध आज के दिन ही जन्म लिए थे और आज के दिन ही उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई थी और आज ही उनका महापरिनिर्वाण हुआ था। आज के दिन खासकर बौद्ध श्रद्धालुओं के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version