
बिहार मे लगातार लू का कहर जारी है बीते दिन गया के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम तेतरिया के विजय तुरी (37) पिता सिवनदन तुरी अपने एक साथी खेलवान तुरी के साथ 31,05, 24के सुबह बास काटने जंगल गया था जंगल से वापस लौटने के क्रम में रास्ता भटक गया उनके साथी खिलावन तुरी ने काफी समय तक खोजने के बाद विजय तुरी नहीं मिल सका तो अकेले खिलावन तुरी अपने घर वापस चला आया घर आकर उनके परिजन को सारी बात बताया
विजय तुरी के परिजन के द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद 01,06,24को सिंधुगढ थाना क्षेत्र के बजनाथपुर के चरकी टाड़ जंगल मे विजय तुरी के मृत अवस्था मे देखा तो सिंधुगढ़ थाना को सूचना दिया गया सूचना पाते हैं सिंधुगढ़ थाना अध्यक्ष गौतम कुमार अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया
थाना अध्यक्ष ने बताया कि मृत के परिजन के द्वार मुझे सुचना दिया गया कि लोहावर जंगल में रास्ता भटक जाने के कारण समय पर घर नहीं पहुंच सका जिसे पानी के बिना प्यास और लू लगने के कारण विजय तुरी की मौत हो गया