मतगणना अपडेट…

  • जीतनराम मांझी 39,971 मतों से आगे चल रहे हैं
  • छठे राउंड की गिनती खत्म होने पर जीतन राम मांझी आगे
  • जीतन राम मांझी 1,40,933 मत मिले हैं, कुमार सर्वजीत को 1,00962 मत
  • पहले राउंड की गिनती खत्म होने पर जीतन राम मांझी आगे
  • जीतन राम मांझी 7889 वोट से आगे चल रहे हैं
  • जीतन राम मांझी को 21867 मत पहले राउंड में पाए हैं
  • इंडी गठबंधन के कुमार सर्वजीत 13978 वोट पहले राउंड में पाए हैं

गया लोकसभा चुनाव के मतों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। मतगणना गया कालेज गया के परिसर में हो रही है। 26 रांउड की गिनती होगी। यहां से एनडीए के जीतन राम मांझी और इंडिया गठबंधन के सर्वजीत कुमार के बीच मुकाबला है।

मतगणना को लेकर पारदर्शिता और सुरक्षा का खासा ख्याल रखा गया है। श्री लेयर की सुरक्षा व्यवस्था कायम की गई है। गया कालेज से होकर गुजरने वाली गया डोभी मुख्य मार्ग को पुलिस लाइन के पास से डायवर्ट कर दिया गया है। मतदान कर्मियों और प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों के वहानों के लिए पार्किंग की व्यवस्था पुलिस लाइन रोड के अंदर की गई है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version