
ग्राम पंचायत कठौतिया केवाल के सभी जिला परिषद सदस्य पंचायत समिति उप मुखिया सरपंच वार्ड सदस्य पंच आंगनवाड़ी सेविका आशा कार्यकर्ता जीविका कार्यकर्ता एवं सभी गण मान्य व्यक्तियों को सूचित किया जाता है कि बिरसा मुंडा के 150वें वर्ष गांठ के जन्मदिन के अवसर पर दिनांक 15/11/2024 को 11 बजे पूर्वाहंबने सामुदायिक विकास भवन गुरपा के प्रांगण में अनुसूचित जन जाति के लिए विशेष ग्राम सभा का आयोजन जिला पंचायत पदाधिकारी गया के पत्रांक 2792 दिनांक 12/11/2024 के द्वारा दिए गए निदेश के आलोक में मुखिया श्रीमति सारिका कुमारी की अध्यक्षता में आहुत की गई है ।
अतः उपरोक्त सभी जनप्रतिनिधियों एवं अन्य गण मान्य व्यक्तियों से अनुरोध है कि उपरोक्त निर्धारित तिथि एवं समय स्थान पर भाग लेने की कृपा कर ग्राम सभा को सफल बनाने की कृपा की जाय श्रीमती सारिका कुमारी अध्यक्ष —सह— मुखिया ग्राम पंचायत कठौतिया केवाल