
मगध मेडिकल अस्पताल मे दो दिन जिन्दगी मौत से जूझने के बाद सोमवर को हो गई मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार
फतेहपुर थाना क्षेत्र के जयपुर पंचायत के गम्हरी निवासी रामस्वरूप मांझी पिता स्वर्गीय रामोतार मांझी (42) 15,03,2025 दिन शनिवार को शाम 06 बजे लगभग अपने घर के बाहर अपने पत्नी बसन्ती देवी के साथ सड़क किनारे खड़े थे इसी दौरान रघु यादव (40)पिता प्रसादी यादव ग्राम सण्डेश्वर निवासी जो ऑटो (BR 02PA 7838) चला रहा था जो गम्हरी की ओर से डुमरीचटी तरफ जा रहे तेज रफ़्तार ऑटो ने रामस्वरूप मांझी को कुचला दिया जो गंभीर रूप से घायल हो गए और उसकी पत्नी बसंती देवी बाल बाल बच गई घटना के बाद ऑटो चालक ने भागने की कोशिश की इसी दौरान नरेश मांझी पिता कोड़न मांझी और संतोष साव पिता कोमल साव दोनों ऑटो के पीछा किया इसी दौरान कुछ दूर लगभग 2 किलोमीटर दूर ऑटो पलटीमारकर भागने में सफल रहे
ग्रामीणों की मदद से रामस्वरूप मांझी पिता स्वर्गीय रामावतार मांझी उम्र लगभग (42) वर्ष हालत गंभीर रूप को देखते हुए जी एस आर अस्पताल (गया)में भर्ती कराया गया स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे मगध मेडिकल अस्पताल गया रेफर किया गया इलाज के दौरान दो दिन बाद
सोमवार शाम उसकी मौत हो गई। सोमवार रात करीब नौ बजे शव गंभरी गांव स्थित घर पहुंचा। शव देखते ही घर में कोहराम मच गया।पत्नी और बच्चे शव से लिपटकर रोने लगे। रो-रोकर पत्नी की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे। रामस्वरूप की मौत से गंभरी महादलित टोला में मातम पसर गया है।
पुरा गांव मे छाया मातम
होली के दिन ही घटना घटने से पूरे परिवार में शोक कि लहर दौड़ उठी और 2 दिन बाद इलाज के दौरान मौत होने से पूरे परिवार में कोहराम मच गया सभी परिवार को रो रो कर बुरा हाल है
मृतक के भाई के द्वारा 17मार्च को ही फतेहपुर थाना में लिखित आवेदन दिया गया प्रशासन जांच में जुटी हुई है