Bihar, बिहार विधानसभा चुनाव सिर्फ दो चरण में कराया जाएगा पहले चरण 6 नवंबर और दूसरा चरण 11 नवंबर  के वोटिंग और 14 नवंबर के रिजल्ट

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि पहले पेज में 121 और दूसरे फेज में 122 सीटों पर वोट डाले जाएंगे सरकार किसके बनेगी यह 14 नवंबर को रिजल्ट आने के बाद साफ हो जाएगा

बिहार के सभी 38 जिले के इस प्रकार

कुल सीट:-243 ,बहुमत:122 कुल वोटर 7.4करोड़ जिसमें महिला वोटर 3.5करोड़ और पुरुष वोटर 3.9करोड़ और अन्य 1725 वोटर जिसमें फर्स्ट टाइम वोटर कि संख्या है 14लाख जिसमें पोलिंग स्टेशन 90,712 और पोलिंग स्टाफ 8.5लाख

,,,,,,:-NDA जहां मजबूत वही पहले वोटिंग:-

पहले फेज में दरभंगा मधेपुरा सहरसा खगड़िया गोपालगंज मुंगेर और नालंदा में वोटिंग होगी यहां एनडीए मजबूत है दरभंगा की 10 में से 9 सीट समस्तीपुर की 10 में से 5 सीट नालंदा 7 में से 6 सीट शेखपुरा की 2में से 1 सीट मुंगेर की 3में से 2 खगड़िया 4 में से2 मधेपुरा 4में से 2सीट सहरसा की 4में से 3 सीट एनडीए के पास है

पहले पेज की 121 सीटों में से 70 सिम तिरहुत और मिथिलांचल की है इनमें से एनडीए के पास 39 सीट है मगध, अंगप्रदेश, और शाहाबाद के ज्यादातर जिले में दूसरे पेज में वोटिंग होगी हालांकि अंग प्रदेश के मुंगेर शाहाबाद के बक्सर कोसी के सहरसा मगध के नालंदा और शेखपुरा में पहले पेज में वोट डाले जाएंगे यहां एनडीए अच्छी स्थिति में है तिरहुत में विधानसभा की 64 सीटे है इनमें 36सीटे NDA और 28 सीटे महागठबंधन के पास है मिथिलांचल में आने वाली 46 सीटे में से 30 सीटे एनडीए और 15 सीटे महागठबंधन के पास है

2020 के विधानसभा चुनाव के हिसाब से देखे तो पहले  फेज की 121 में से 59 सीट एनडीए और 61 सीट महागठबंधन के पास है वहीं दूसरे फेज की 122 में से 66 एनडीए और 49 सीट महागठबंधन के पास है

:-कब किस जिले में वोटिंग,*

:-पहला फेज 6 नवंबर और दूसरा फेज 11 नवंबर

*तिरहुत जहां एनडीए मजबूत है *

जिला, मुजफ्फरपुर पहला फेज, वैशाली पहला फेज सारण पहला फेज, सिवान पहला फेज, गोपालगंज पहला फेज, पश्चिम चंपारण दूसरा फेज, पूर्वी चंपारण दूसरा फेज

*मगध:-महा गठबंधन मजबूत*

पटना,पहला फेज, शेखपुरा पहला फेज, नालंदा पहला फेज, जहानाबाद दूसरा फेज, गया दूसरा फेज, औरंगाबाद दूसरा फेज, अरवल दूसरा फेज, नवादा दूसरा फेज,

*मिथिलांचल:-एनडीए मजबूत *

दरभंगा पहला फेज, समस्तीपुर पहला फेज, बेगुसराय पहला फेज, शिवहर दूसरा फेज, मधुबनी दूसरा फेज, सीतामढ़ी दूसरा फेज,

*अंग प्रदेश:-NDA मजबूत*

खगड़िया पहला फेज, मुंगेर पहला फेज, लखीसराय पहला फेज, भागलपुर दूसरा फेज, बाका दूसरा फेज, जमुई दूसरा फेज

*सीमांचल एनडीए मजबूत*

पूर्णिया दूसरा फेज, कटिहार दूसरा फेज, अररिया दूसरा फेज, किशनगंज दूसरा फेज

*शाहाबाद महागठबंधन मजबूत*

भोजपुर पहला फेज, बक्सर पहला फेज, कैमूर दूसरा फेज, रोहतास दूसरा फेज,

*कोशी NDA मजबूत*

सहरसा पहला फेज, मधेपुरा पहला फेज, सुपौल दूसरा फेज

*बॉर्डर वाले जिले में दूसरे फेज में एक साथ वोटिंग*

बिहार के नक्शे पर देखे तो सेंट्रल विहार के जिले पहले फेज में रखे गए हैं और बॉर्डर वाले जिले को दूसरे फेज में रखा गया है बिहार के आठ जिले नेपाल से 3 जिले पश्चिम बंगाल से और 8 जिले उत्तर प्रदेश से सटे हैं यहां दूसरे फेज में एक साथ वोटिंग होगी इससे पैरामिलिट्री फोर्सेस और इलेक्शन टीम को मूवमेंट में ज्यादा परेशानी नहीं होगी आसानी से दूसरे फेज वाली सीटों पर पहुंच सकेगी

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version