गया | बिहार डेली हेडलाइंस।
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत आज मतदान जारी है। इस बीच गया जिले के बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र से मतदान प्रक्रिया के दौरान नियम उल्लंघन के खबर सामने आई है। सिंधुगढ़ थाना क्षेत्र के बंदा गांव स्थित एक मतदान केंद्र पर तीन लोगों ने मतदान कार्य में बाधा डालने और नियम उल्लंघन करने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

सिंधुगढ़ थाना अध्यक्ष ने बताया कि मतदान के दौरान ये लोग बूथ पर अनावश्यक भीड़ लगाकर शोरगुल कर रहे थे और चुनाव प्रक्रिया में व्यवधान पैदा करने का प्रयास कर रहे थे। मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों ने स्थिति को तुरंत नियंत्रित किया और शांति बहाल कर दी।

थाना अध्यक्ष निलेश कुमार ने कहा कि “तीनों व्यक्तियों को निरोधात्मक कार्रवाई के तहत गिरफ्तार किया गया है। चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए पुलिस सतर्क है।”

गौरतलब है कि गया जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। प्रशासन की ओर से जिले भर में बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version