कड़ाके की ठंड:  समाजसेवी शिक्षाविद मुन्ना कुमार ने की अलाव और काढ़े की व्यवस्था की मांग

गया जी जिले में जारी कड़ाके की शीत लहर और बढ़ती ठंड के मद्देनजर, समाजसेवी मुन्ना कुमार ने जिला प्रशासन, नगर परिषद्, और पंचायत प्रतिनिधियों से मानवीय कदम उठाने की अपील की है। मुन्ना कुमार ने, जो स्थानीय चाणक्य एजुकेशनल ट्रस्ट न्यू दिल्ली का सचिव भी हैं, विशेष रूप से अलाव और काढ़े की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
उन्होंने अनुरोध किया है कि शहर से लेकर पूरे जिले के चौक-चौराहों, बस स्टैंडों, रेलवे स्टेशनों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर तुरंत आग तपने (अलाव) की व्यवस्था की जाए, ताकि आम लोगों को ठंड से राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि सर्दी, खांसी, बुखार और अन्य ठंडजनित बीमारियों से बचाव और स्वस्थ रहने के लिए काढ़े के उपायों की व्यवस्था बहुत आवश्यक है।
मुन्ना कुमार ने जिला प्रशासन, नगर पालिका, पंचायत प्रमुखों, यहाँ तक कि MP और MLA से भी, इस कड़ाके की ठंड में गरीब और अनाथ परिवारों के लिए मानवीय कदम उठाने का आग्रह किया है। उन्होंने इन परिवारों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण सुनिश्चित करने पर ज़ोर दिया है। यह अपील बढ़ती ठंड के बीचजरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा और राहत प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version