गया फतेहपुर। गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र में नावनगर महादलित टोला में रविवार की देर रात दो महिलाओं पर ईंट पत्थर से हमला कर दिया। घटना में 70 साल की बुल्की देवी की मौत हो गयी। जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिसे पुलिस ने इलाज के लिए सोमवार को सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गया रेफर कर दिया गया। इधर शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने सोमवार को गया भेज दिया। बुल्की देवी के परिजनों ने बताया कि वह घर के बाहर सोई हुई थी।

सोमवार की आधी रात को दर्जन भर की संख्या में रहे अपराधियों का गिरोह पहुंचा उसके बाद बुल्की देवी को खटिया पर से खींचकर कुछ दुर लेकर जाकर ईंट पत्थर से कुच कुच हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद बगल के घर पर हमला करते हुए एक अन्य महिला को निशाना बनाया। मृतक के परिजनों ने बताया कि अपराधियों का कहना था कि बुल्की देवी डायन है। उसने तंत्र विद्या से हमारे घर पर जादू टोना कर दिया है।

जिसके कारण उनके परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से बीमार हो गए थे घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए हैं इधर घटना की सूचना मिलने पर वजीरगंज कैंप डीएसपी सुनील कुमार पांडे मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों के द्वारा 11 लोगों पर आरोप लगाया जा रहा है। कांड के उद्वेदन के लिए पुलिस वैज्ञानिक अनुसंधान सहित अन्य संसाधनों का प्रयोग करते हुए मामले का उद्वेदन करेगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version