गया (फतेहपुर): बिहार के गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र से कानून-व्यवस्था को शर्मसार कर देने वाला एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ पढ़ाई करने जा रही एक 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ पिछले 10 दिनों से लगातार छेड़खानी, जबरदस्ती और मारपीट किए जाने का मामला उजागर हुआ है। हद तो तब हो गई जब लोकलाज और डर के बाद पीड़िता ने अपने परिवार को यह बात बताई, और जब अगले दिन उसके परिजन उसे बस पर बैठाने गए, तो दबंग मनचले ने अपने 20 अज्ञात साथियों के साथ मिलकर पीड़िता के भाई और माँ पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में भाई का सिर लोहे की रॉड से बुरी तरह फट गया है। इतना ही नहीं, आरोपियों द्वारा पीड़ित परिवार को सरेआम जातिसूचक शब्द और भद्दी-भद्दी गालियां देकर अपमानित भी किया गया।

*लगातार 10 दिनों तक की छेड़खानी और दरिंदगी*

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फतेहपुर थाना क्षेत्र के छात्रा जब हर दिन की तरह अपनी सहेलियों—के साथ पढ़ाई करने के लिए कोचिंग/स्कूल जा रही थी, तभी से यह प्रताड़ना शुरू हुई।
बीते 10 जून 2026 को सुबह करीब 9:30 बजे, फतेहपुर क्षेत्र के रहने  युवक ने छात्रा को अकेले देख उसका रास्ता रोक लिया। आरोपी ने छात्रा के साथ जबरदस्ती की और हाथापाई (छेड़छाड़) पर उतारू हो गया। इसके बाद भी आरोपी का हौसला इतना बुलंद था कि वह लगातार 10 दिनों तक छात्रा का पीछा करता रहा और उसके साथ सरेराह छेड़खानी करता रहा। विरोध करने पर आरोपी  अपने साथ 20 अज्ञात लफंगों को लेकर आता और छात्रा व उसकी सहेलियों को रास्ते में रोककर गाली-गलौज करता तथा जान से मारने की धमकियां देता था।

*रक्षक बने भाई तो उसके साथ भी मार पीट रॉड से सिर फोड़ा*
डर और सहम जाने के कारण पीड़िता ने कई दिनों तक यह बात छुपाई, लेकिन अंततः थक-हारकर उसने 16 जून 2026 को अपने पिता को इस खौफनाक कहानी की जानकारी दी। बेटी की सुरक्षा को लेकर चिंतित पिता ने अगले दिन यानी 17 जून को सुबह अपनी पत्नी और बेटे को  बेटी के साथ भेजा ताकि वे उसे सुरक्षित बस में बैठा सकें और यदि आरोपी दोबारा आए, तो उसे रंगेहाथ पकड़ सकें।
जैसे ही पीड़िता बस स्टैंड के पास पहुँची, मुख्य आरोपी अपने 20 अज्ञात गुंडों के साथ वहाँ आ धमका और दोबारा छेड़खानी शुरू कर दी। जब पीड़िता की माँ और भाई ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला बोल दिया। मुख्य आरोपी  ने जान से मारने की नीयत से पीड़िता के भाई  के सिर पर लोहे की रॉड (लोहे के छड़) से जोरदार वार किया। वार इतना भीषण था कि भाई का सिर तुरंत फट गया और खून की धार बहने लगी, जिससे उसके सारे कपड़े खून से पूरी तरह सन गए।

*जाती सूचक गालिया और अपमानित*

पीड़ित पिता के द्वारा थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, जब उनकी पत्नी और लहूलुहान बेटा खुद को बचाने की गुहार लगा रहे थे, तब आरोपी और उसके साथ आए 20 अज्ञात लड़कों ने उन्हें ‘नीच जात’ कहकर संबोधित किया और सरेआम जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए भद्दी-भद्दी गालियां दीं। इस घटना से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और पीड़ित परिवार पूरी तरह खौफजदा है।
*पुलिसिया कार्रवाई: गंभीर धाराओं और SC/ST एक्ट में केस दर्ज*
मामले की गंभीरता को देखते हुए फतेहपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। फतेहपुर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को धर पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।
इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि अगर दिन-दहाड़े पढ़ने जाने वाली बेटियों के साथ इस तरह की हैवानियत होगी और उनके परिजनों पर जानलेवा हमला होगा, तो समाज में बेटियां कैसे सुरक्षित रहेंगी? ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मुख्य आरोपी रितिक कुमार और उसके सभी 20 अज्ञात गुंडा तत्वों को अविलंब गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाए और स्पीडी ट्रायल चलाकर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version