
बिहार के गया जी के मोहनपुर थाना क्षेत्र से एक बड़ी दुःखद खबर सामने आई है नदी पार करते समय चारों बच्चे नदी में डूब गई
मोहनपुर थाना क्षेत्र के धरहरा पंचायत के धरहरा के रहने वाली चार बच्ची अपने गांव से स्कूल जा रही थी जाने के कर्म में एक नदी पार करते समय ज्यादा गहराई होने के कारण चारों बच्चे गहराई पानी में डूबने लगा ग्रामीणों के मदद से तीन बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया पर एक बच्ची नदी के तेज बहाव में आगे बढ़ गई लगातार ग्रामीणों ने प्रयास किया पर बच्ची ज्यादा गहराई पानी में चला गया इसी बीच मोहनपुर थाना अध्यक्ष को तत्काल सूचना दिया जाता है सूचना मिलते हैं घटनास्थल पर मोहनपुर थाना अध्यक्ष अपने दल बल के साथ पहुंचे खोजने का काफी प्रयास किए पर बच्ची का नहीं मिल पाई
थाना अध्यक्ष के द्वारा तत्काल सूचना एसडीआरएफ टीम को दिया गया मौके पर एसडीआरएफ की टीम पहुंची काफी मशक्कत करने के बावजूद काफी सर्च करने के बाद भी बच्ची नहीं मिल पाई रात होने के चलते एसडीआरएफ की टीम सुबह का इंतजार कर रही है अब देखना बड़ी बात है सुबह बच्ची मिल पाती है या तेज बहाव में बच्ची आगे बढ़ गई है
जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है की बच्चियों स्कूल का फॉर्म भरने के लिए बाजार जा रही थी लेकिन नदी पार करने के दौरान अचानक तेज बहाव में चारों बच्चियों फस गई और देखते ही देखते नदी में डूबने लगी बच्चियों को नदी में डूबता देख मौके पर मौजूद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया ग्रामीणों ने बिना देर किए नदी में उतर कर तीन बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन इस हादसे में एक बच्ची अभी भी लापता है बच्ची के लापता होने की खबर मिलते हैं गांव में मातम और परिजनों में चीख पुकार मच गई है
अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी मुश्किल है सामने आ रही है फिलहाल सभी की नजर उसे मासूम बच्ची की तलाश पर टिकी है परिजन का रो रो कर बुरा हाल है और गांव के लोग भी बच्ची को मिलने का उम्मीद लगाए हुए इस दर्दनाक हादसे में एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया कि आखिर मासूम बच्चों की नदी पार कर स्कूल और बाजार जाने के लिए मजबूर क्यों होना पड़ता है बच्ची की तलाश जारी है और इस पूरे मामले में आगे जो अपडेट सामने आएगा हम आपको जरूर बताएंगे
