
Bihar के गया जी के आमस थाना के तत्कालीन थाना अध्यक्ष के कारनामा के हुआ बड़ा खुलासा।
बिहार पुलिस महकमे में हड़कप मचा हुआ है,जब से मगध रेंज के आई जी विकास भैभव ने पद संभाला तब से भ्रष्टाचार को लेकर सख्ती देखने को मिल रहा है।
मगध क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) ने आमस थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार को भ्रष्टाचार को लेकर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है , यह करवाई गुप्त सूचना एवं वायरल ऑडियो के आधार पर की गई है, जिसमें पुलिस के वर्दी के शर्मसार करने वाले तथ्य सामने आया है, इस करवाई से पुलिस महकमे में हड़कप मच गया।
दलालो के जरिए हुआ था लाखों रुपया के डील यह पूरा मामला 19सितंबर 2026की रात का है जब आमस सावकला टोला प्लाजा के पास रात करीब 2:00बजे सुबह 5: 00बजे के बीच कोयले से लदे कुल 9ओवर लोड ट्रक पकड़ा गया, आरोप है कि थाना अध्यक्ष को विधि-सम्मत करवाई के वजाय बिचौलिया के माध्यम से 4.50 लाख मोटी रकम ली और प्राथमिक दर्ज न करने कि लिए और अलग से 30,000 रुपए रिश्वत वसूले गए। इस पूरी अवैध लेन-देन आमस थाना अध्यक्ष एवं चौकीदार रवि कुमार के बीच संदिग्ध हुई बात चित के ऑडियो और वीडियो के तस्वीर भी वायरल किया गया जिन्हें पूरे काले सच के पूरा पोल खुल गया
ग्रामीण एसपी की जांच में खुली भ्रष्टाचार की परतें मामले की गंभीरता और वायरल हो रहे सबूतों को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक ने ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (एसपी), गयाजी को इस पूरे प्रकरण की जांच का जिम्मा सौंपा। जांच के दौरान स्टेशन डायरी की प्रविष्टियों, वायरल मीडिया और संबंधित पदाधिकारियों की रिपोर्ट का गहराई से परीक्षण किया गया। जांच रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि ओवरलोड वाहनों को पकड़े जाने के बावजूद कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई और अनुचित लाभपहुंचाने के उद्देश्य से उन्हें छोड़ दिया गया। इस मामले में तत्कालीन पु०नि०-सह-थानाध्यक्ष धनंजय कुमार और चौकीदार रवि कुमार की भूमिका प्रथम दृष्टया संदिग्ध और पुलिस की छवि को धूमिल करने वाली पाई गई। Gaya
