
Gaya news, बिहार के गया जी जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। सिंधुगढ़ थाना क्षेत्र के बाराखार गांव में बुधवार की अहले सुबह एक महिला का शव घर से सटे कुएं से बरामद किया गया। मृतका की पहचान उपेंद्र यादव की पत्नी बबिता देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह मंगलवार शाम से ही लापता थी। महिला की मौत की खबर मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतका की तीन छोटी-छोटी बेटियां हैं।
मृतका का के पिता गुरदयाल यादव ने बताया कि मुझे अचानक हमारी बेटी के ससुराल पक्ष से फोन आया कि आपकी बेटी आपके घर पहुंचा है क्या तो हमने बताया कि नहीं मेरी बेटी मेरे घर नहीं आई तब लगातार ससुराल पक्ष और मायके वाले पक्ष लगातार ढूंढने का प्रयास करने लगे

जानकारी के मुताबिक, ग्रामीणों ने बताया कि हम लोग 7:00 बजे शाम से ही लगातार ढूंढने का प्रयास किया नहीं मिलने पर सिंधु गढ़ पुलिस को सूचना दिया गया सूचना पाते हैं प्रशासन मौके पर पहुंचा और प्रशासन भी ढूंढने का प्रयास किया पर नहीं मिला ग्रामीणों ने बताया कि अहले सुबह जब कुएं में पानी कम गया तब कुएं में दिखाई दिया कि बबीता देवी के शव कुएं में पड़ा है तब ग्रामीणों के मदद से कुएं से बाहर निकाला गया जहां बबीता देवी को मृत पाया गया
कुएं में डूबने का असली वजह अभी सामने नहीं आया
सिंधुगढ़ थाना के ASI राजेश कुमार ने मौके पर इस घटना की बारीकी से जांच कर रहा था
घटना की सूचना मिलते ही सिंधुगढ़ थाना के एएसआई राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कुएं से शव बरामद कर अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए गया भेज दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। तीन मासूम बेटियों के सिर से मां का साया उठ जाने की इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
