🏮आरजेडी नेता तेजस्वी यादव अपने पूरे परिवार पिता लालू यादव, माता राबड़ी देवी, पत्नी, बहन मीसा भारती समेत अन्य सभी के साथ दिल्ली रवाना हो गए। वे शाम 6 बजे की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हुए।

इस बार की होली वे परिवार के साथ दिल्ली में ही मनाएंगे। 27 मार्च को तेजस्वी यादव की बेटी का पहला जन्मदिन है। बताया जा रहा है कि जन्मदिन का समारोह भी वहीं आयोजित होगा। इस समारोह के बाद ही उनका पूरा परिवार वापस लौटेगा। गौरतलब है कि इस बार लोकसभा चुनाव के कारण आदर्श आचार संहिता लागू है। इससे किसी भी बड़े आयोजन या मजमा लगाने पर रोक लगी हुई है। इसी कारण इस बार लालू प्रसाद के आवास पर होली के अवसर पर किसी तरह के कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जा रहा है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version