🆔गया : गया नगर निगम कर्मियों का लंबित वर्दी, व ओवर टाइम का बकाए वेतन का भुगतान किया जाएगा. निगम कर्मियों को बकाया वेतन देने का नगर आयुक्त के आश्वासन के बाद प्रथम चरण का धरना स्थगित करने का निर्णय लिया गया है.

✍️ बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ शाखा गया के महासचिव श्यामलाल प्रसाद ने बताया कि 13 को नगर आयुक्त से शिष्टमंडल वार्ता में मांग से सम्बंधित दिए गये आश्वासन में लंबे समय से लंबित वर्दी, पितृपक्ष व छठ में किये गए काम का ओवर टाइम का बकाया वेतन दिया जाएगा. नगर आयुक्त ने यह भी आश्वासन दिया कि शेष लंबित मांगों पर कार्यवाही की जाएगी. उन्होंने बताया कि होली व रमजान के अवसर को देखते हुये वर्दी के लिए टेंडर, ओवर टाइम के लिए भुगतान व 2 महीने का वेतन भुगतान करने का आदेश दिया गया है.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version