🏮बिहार के भोजपुर में देर रात 12 बजकर 45 मिनट पर 01410 होली स्पेशल ट्रेन के एसी M-9 (इकोनॉमी) कोच में आग लग गई। हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं।

यह ट्रेन दानापुर से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही थी। हादसा करीसाथ स्टेशन के पास हुआ।दानापुर से यह ट्रेन मंगलवार रात 11:12 बजे चली थी। यह आरा होते हुए बक्सर, डीडीयू की ओर जा रही थी, तभी M-9 (इकोनॉमी) कोच से चिंगारी उठने लगी। कुछ ही देर में पूरे कोच में आग लग गई।गनीमत रही कि जिस कोच में आग लगी उसमें किसी भी यात्री का रिजर्वेशन नहीं था। कुछ लोकल यात्री ट्रेन में सवार थे। जिन्होंने कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ देर में आसपास के गांव वालों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। इसके बाद जलते कोच को अलग करके ट्रेन को रवाना कर दिया गया। रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घटना की जांच की जा रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version