🏮श्री राम मंदिर परिसर में तैनात प्लाटून कमांडर खुद की एके-47 से गोली चलने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें श्रीराम अस्पताल लाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन के बाद गंभीरावस्था में उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया

।हादसा मंगलवार की शाम लगभग 05:45 बजे परिसर में स्थित चौकी में हुआ है। मूलरूप से अमेठी जिले के रहने वाले रामप्रसाद (53) पीएसी की 32वीं बटालियन के प्लाटून कमांडर के पद पर इन दिनों श्रीराम मंदिर परिसर की सुरक्षा में तैनात हैं। मंगलवार की शाम लगभग 05:45 बजे वह अन्य जवानों के साथ परिसर में स्थापित चौकी पर सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभाले थे कि इस बीच अचानक असलहा साफ करते समय उनके ही एके-47 से अचानक गोली चल गई। गोली सीधे उनके बायीं तरफ सीने में लगी और आरपार हो गई। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल होकर वह वहीं गिर पड़े।
