गया लोकसभा क्षेत्र से एनडीए से हम के प्रत्याशी पूर्व सीएम जीतनराम मांझी और राजद से बोधगया के विधायक कुमार सर्वजीत गुरुवार को नामांकन करेंगे। पहले चरण के चुनाव के लिए गुरुवार नामांकन का अंतिम दिन है। नामांकन के बाद दोनों नेता चुनावी सभा करेंगे। जीतनराम मांझी गया के गांधी मैदान में सभा करेंगे।

वहीं कुमार सर्वजीत की सभा गया खेल परिसर में होगी। गया लोकसभा क्षेत्र के लिए अबतक 15 एनआर काटे गए हैं। इनमें से तीन ने ही नामांकन किया है। ऐसे में माना जा रहा है कि गुरुवार को करीब दस प्रत्याशी नामांकन करेंगे। नामांकन प्रक्रिया को लेकर गया कलेक्ट्रेट और आसपास इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

✍️ पहले तीन प्रत्याशियों ने भरा है पर्चा

गया लोकसभा से सबसे पहले पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के उम्मीदवार अरुण कुमार ने पर्चा भरा था। इसके बाद सोमवार को दो निर्दलीय प्रत्याशी वजीरगंज के चंदन कुमार और कुजापी के रहने वाले रानू कुमार चौधरी ने नामांकन किया है। नामांकन सुबह 11 से शाम तीन बजे तक होगा। अभ्यर्थी दो अप्रैल तक नाम वापस ले सकते हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version