गया में मतदान और गया कॉलेज में मतगणना को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारी चल रही है। मंगलवार को गया कॉलेज पहुंचकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी डीएम डॉ. त्यागराजन ने गया कॉलेज पहुंचकर तैयारी का जायजा लिया। यहां अपर समाहर्ता राजस्व ने बताया कि गया कॉलेज में चार विधानसभा का पार्टी मिलान किया जाएगा।

जिसमें सदर विधानसभा का सीवी रमन भवन के पास, बेला का मानविकी भवन के पास, वजीरगंज का मनो विज्ञान भवन और गुरुआ का परीक्ष भवन के पास पार्टी मिलान किया जाएगा। ईवीएम डिस्पैच की समीक्षा में बताया गया कि कॉलेज में चार विधानसभा का ईवीएम डिस्पैच किया जाएगा। सदर के लिए सीवी रमन, बेला के लिए मानविकी भवन, वजीरगंज के लिए मनोविज्ञान भवन और गुरुआ के लिए परीक्षा भवन से ईवीएम भेजा जाएगा। बताया गया कि जिस स्थान पर पार्टी मिलान होना है उसी स्थान पर 11 से 14 अप्रैल तक ईवीएम कमिशनिंग किया जाएगा।