लोकसभा चुनाव 2024 के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 72 घंटे के भीतर दो बार बिहार का दौरा करने जा रहे हैं। बिहार के बीजेपी नेता पीएम मोदी की दनादन रैलियों की तैयारी कर रहे हैं। 4 अप्रैल को जमुई में प्रधानमंत्री की जनसभा तय हो गई है। इसके बाद 7 अप्रैल को नवादा में पीएम की रैली की तैयारी की जा रही है।

नवादा से बीजेपी प्रत्याशी विवेक ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। इससे नवादा लोकसभा क्षेत्र के बीजेपी कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ गया है। नवादा और जमुई में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version