मामला पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के अलका कॉलोनी का बताया जा रहा है। जहां पर घटना हुई है, वहां घटना के बाद हड़कंप मच गया है। फिलहाल इस घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुटी है।

बताया जा रहा है अक्षय पेट्रोल पंप मालिक संजय कुमार अपनी कार से साधनापुरी स्थित बैंक में पैसे जमा करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बैंक से थोड़ी दूरी पर बाइक पर आए छह बदमाशों ने उनकी कार को ओवरटेक कर आगे से रोक लिया और गाड़ी के आगे का शीशा तोड़ दिया। साथ ही कार के आगे का गेट खोलकर रुपए से भरा बैग निकालने लगे।
