गयाः Boyfriend and Girlfriend Romance कहा जाता है कि प्यार अंधा होता है। प्यार में ना जात-पात की सीमा देखी जाती है और ना ही उम्र का बंधन। सात समुंदर पार भी प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने चले आता है, लेकिन थोड़ी सी असावधानी भारी पड़ जाती है।

ऐसा ही एक मामला बिहार के गया से सामने आया है। यहां रात के अंधेरे में अपनी प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को गांव वालों ने पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। बाद में मंदिर में ले जाकर शादी करा दी। इलाके में जोर शोर से इसकी चर्चा हो रही है।
मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला बिहार के गया जिले के नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के मणियारा गांव की है। यहां गुरुवार देर रात अतरी थाना क्षेत्र के सीढ गांव का रहने वाला धर्मेंद्र कुमार अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। गांव वालों ने दोनों रंगरलियां मनाते दोनों को रंगेहाथों पकड़ लिया। इसकी सूचना प्रेमिका के परिजनों को दी। ग्रामीणों ने पकड़े दोनों युवक की जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद ग्रामीणों ने युवक की प्रेमिका से शादी करवा दी