बिहार के नालंदा में एक युवक का शव सड़क किनारे मिला है. युवक की ईंट पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई है. लहुलुहान हाल में घर से करीब एक किलोमीटर दूर उसका शव मिला. युवक की पहचान तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के नैयमा गांव निवासी मुन्नी चौधरी के 25 वर्षीय बेटे विपिन कुमार के रूप में हुई. परिजन प्रेम प्रसंग में हत्या की बात कह रहे हैं.

मामला हिलसा थाना क्षेत्र के यारपुर गांव के राइस मिल के पास का है.
युवक की हत्या के बाद परिवार में कोहराम मच गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
