Inspector Arrested: भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत आरा-छपरा फोरलेन पर कोल्हरामपुर पेट्रोल पंप के समीप से सोमवार की देर रात बालू लदे ट्रकों से अवैध वसूली करते एक नकली दारोगा को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

पकड़ा गया नकली दारोगा अभिनय कुमार मूल रूप से छपरा जिले एकमा थाने के माने गांव का निवासी है। पुलिस ने उसके शरीर से पुलिस की फुल वर्दी, वर्दी पर लगा नेम प्लेट, दो स्टार लगा बैच, अवैध वसूली के 17 सौ रुपये, दो मोबाइल फोन और आधार कार्ड जब्त किया है। कांड में प्रयुक्त एक कार भी जब्त की गई है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version