बिहार में 120 रूटों पर नई बसें चलाने की योजना है। इन मार्गों पर 376 बसों की आवश्यकता बताई गई है। बसों के परिचालन को लेकर परिवहन विभाग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। हालांकि, भविष्य में अन्य मार्गों पर भी जरूरत के अनुसार बसों के परिचालन की योजना है।

इन रूटों पर चलेंगी नई बसें
भागलपुर से बेगूसराय – 21 बसें
पूर्णिया से पटना- 16 बसें
पटना से सीतामढ़ी- 15 बसें
पूर्णिया से भागलपुर- 13 बसें
गया से नवादा- 12 बसें
भागलपुर से सहरसा- 10 बसें
लखीसराय से पटना- 8 बसें
लौकहा से दरभंगा- 8 बसें
लहेरियासराय से पटना- 8 बसें
