झारखंड के रामगढ़ में सड़क हादसा, एक की मौत, तीन की हालत गंभीर, बिहार के पटना से पूजा करने कार से आ रहे थे रजरप्पा मंदिर
रामगढ़ः झारखंड के रामगढ़ जिले में सड़क हादसे में एक की मौत हो गयी, जबकि तीन लोगों की हालत गंभीर है. इन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है. मृतक की पहचान पटना (बिहार) निवासी सुजीत कुमार मेहता के रूप में की गयी है.

तीन अन्य घायल भी पटना सिटी के हैं. ये कार से बिहार के पटना से झारखंड के रामगढ़ स्थित रजरप्पा छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा के लिए आ रहे थे. इसी दौरान सड़क किनारे खड़े ट्रक में कार ने जोरदार टक्कर मार दी. इससे मौके पर ही एक कार सवार की मौत हो गयी.
