….फतेहपुर थाना क्षेत्र के भवारी खुर्द निवासी महेश यादव का बाइक शनिवार की रात सिन्धुगढ़ थाना क्षेत्र के सावरचक गांव से चोरी हो गया। महेश सावरचक गांव में महेंद्र यादव के घर पर शादी समारोह में टेंट सामियाना सहित लाइट लगाने का काम करने गया था।

काम करने से पहले बाइक बीआर02एक्यू/9636 को महेंद्र के घर के पास लगा दिया। रविवार की सुबह काम खत्म कर घर वापस जाने के लिए बाइक लाने गया। पर उस जगह पर बाइक खड़ी नहीं मिली। बाइक को काफी खोज बिन किया गया। लेकिन कोई पता नहीं चल सका। बाइक चोरी से सम्बंधित सिंधुगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है। पुलिस बाइक चोरी करने वाला बदमाश को पता करने में जुट गई है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version