🏮बिहार के गोपालगंज में चुनावी ड्यूटी पर सुरक्षाकर्मियों को लेकर जा रही बस और कंटेनर में टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में एक बस के चालक की मौत की जानकारी सामने आयी है. घटना सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा एनएच-27 पर घटी है.

सुपौल जा रही बस और कंटेनर में टक्कर
मिल रही जानकारी के अनुसार, रविवार को सुरक्षाकर्मियों को लेकर तीन बसें गोपालगंज से सुपौल जा रही थी. सभी सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में लगी थी. इसी क्रम में सिधवलिया थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर सड़क हादसे का शिकार तीनों बस हो गयी. एक कंटेनर से बस की भीषण टक्कर हो गयी. बीच सड़क पर इस हादसे से अफरा-तफरी मच गयी.
