बिहार के गया में बड़ा हादसा हुआ है। जानकारी अनुसार गया जिले में राजधानी एक्सप्रेस से कटकर लोको पायलट की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, लोको पायलट लाइट इंजन को गझण्डी के लोको बफर में खड़ा करके ट्रैक पार कर रहे

इसी दौरान वो राजधानी एक्स्प्रेस की चपेट में आ गए। वहीं मौके पर ही लोको पायलट की मौत हो गई। लोको पायलट की पहचान पंकज कुमार सिंह के तौर पर हुई है

दरअसल, पूरा मामला गुरपा स्टेशन से गझण्डी स्टेशन के बीच का है। जिसमें लोको पायलट की जान चली गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद आरपीएफ इंस्पेक्टर जवाहरलाल घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही घटना की जानकारी जीआरपी को दी गई है। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version