रामपुर थाना की पुलिस ने रोको टोका अभियान के तहत सिकड़िया मोड़ से चोरी की बाइक के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया। रामपुर थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि शुक्रवार को गश्ती दल दो युवक जो गलैमर बाइक पर सवार थे, उन्हें रोका और बाइक के संबंधित कागजात मांगे। इस दौरान जैसे ही दोनों युवक जैसे ही बोले मुंह से शराब की गंध आयी। उसके बाद वह कोई कागजात भी नहीं दिखा पाये।

इसके बाद थाना लाकर ब्रेथ इनेलाइजर से जांच की गयी तो शराब पीने की पुष्टि हुयी। वहीं, बाइक का जब रजिस्ट्रेशन नम्बर से जांच की गयी तो वह बाइक चोरी की निकली जो सिविल लाइन थाना क्षेत्र क्षेत्र से चोरी की गयी थी। इस मामले में सिविल लाइन थाना में 17 दिसम्बर 2021 को प्राथमिकी दर्ज की गयी है। गिरफ्तार दोनो युवकों में पंचानपुर के रूपन बिगहा के रहने वाला बसंत कुमार व मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के किशुनपुरा के रहने वाला रोशन कुमार शामिल है। दोनों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है ।
