झारखंड के धनबाद में हुए एक सड़क हादसे में दो लड़कियों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार लड़कियों को टक्कर मार दी. यह घटना सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. बताया जा रहा है कि मृत लड़कियां इशिता और जिया सगी बहने थी.

इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसर गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों लड़कियां हवा में उछल गईं. आनन-फानन में दोनों को अस्पताल पहुंचाया लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version