बिहार के गया शहर के कोतवाली थाना डायल 112 में पदस्थापित महिला एएसआई मंजुला सिंह की हृदयघात होने मौत हो गई। सिविल लाइंस थाना को परिवार वालों ने सूचना दिया कि रात से फोन रिसीव नहीं कर रहीं। जानकारी मिलते ही नूर कॉलनी निवास स्थल पर पुलिस पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर देखा गया तो उक्त महिला एएसआई मृत पाई गई। पुलिस ने बताया हृदयघात से मौत हो गई। मौके पर सिटी एसपी प्रेरणा कुमार पहुंचकर मामले की छानबीन की और शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल भेज भेजा। एएसआई मंजुला सिंह को श्रद्धांजलि और शोक सलामी देने के लिए पुलिस केंद्र लाया जाएगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version