
एक नव विवाहिता को ससुराल वाले ने पीट-पीट कर हत्या कर दिया. मायके वालो ने विवाहिता की हत्या दहेज के खातिर पीटकर करने का आरोप लगाया है। घटना की प्राथमिकी धंनगाय थाना में मायके वालों ने दर्ज कराया है। धंनगाय थाना घटना के बारे में अनुसंधान कर रही है। विवाहिता के मायके सिंधुगढ़ थाना क्षेत्र के मढ़गढ़ा गांव की है। विवाहिता के परिवार के रो रो कर बुरा हाल है यह घटना कैसे और क्यो घटा। किस परिस्थिति में विवाहिता की दहेज लोभियों ने कर दिया। घटना तो दिल को छू लेने वाली है। समाज मे दहेज की खातिर बेटियों को हत्या की जा रही। इस कलंक पर अंकुश लगना चाहिए।

कृष्णा यादव के पुत्री प्रीति कुमारी की शादी आज से 3 माह पहले गुड्डू कुमार के साथ धूमधाम से किया गया था जिस घर से डोली निकली थी तीन माह पहले उसी घर मे कफन से लिपट कर प्रीति कुमारी की अर्थी आ गया प्रीति कुमारी के शरीर पर कई जगह चोट का निशान है इससे साबित होता है की गुड्डू कुमार ने बेरहमी से पीट कर हत्या कर दिया इसकी खुलासा में धन्गाय पुलिस जुटी हुई है जल्द खुलासा कर दिया जाएगा
बिवाहिता के ससुराल धनगाय थाना क्षेत्र के रेबदा गांव(बाराचट्टी )में था गुडडू कुमार यादव पिता रामपति यादव से आज से महज तीन माह पहले सादी किया गया था गुड्डू कुमार एक सीएसपी बैंक भी चलाता था विवाहिता के पिता ने बताया कि मेरी बच्ची ससुराल से मायके वापस आई थी जो महज आज से 4 दिन पहले गुड्डू कुमार ने ससुराल आकर विवाहित प्रीति कुमारी को अपने साथ अपने गांव रपेदा ले गया था और पुनः 4 दिन के बाद उसे हत्या कर दिया गया जो प्रीति कुमारी के शरीर पर जगह-जगह पर चोट का निशान है हत्या करने के बाद गुड्डू कुमार का सभी परिवार घर छोड़ फरार हो गया विवाहिता की दाह संस्कार विवाहिता के पिता के द्वारा विवाहिता की मायके में किया गया
केवला पंचायत के वर्तमान मुखिया श्री अरविंद कुमार यादव ने बताया की बच्ची की शादी में हम उपस्थित थे आज इस दर्दनाक घटना होने के बाद मुझे बहुत दर्द हो रहा है कि इस समाज में दहेज को लेकर इतनी बड़ी घटना का अंजाम किसी अंजान बेटी को मिल जाए मैं कभी सोचा भी नहीं था मैं प्रशासन से गुहार लगाता हूं कि इस बेटी का न्याय जल्द से जल्द मिल सके क्योंकि समाज में कोई दूसरा ऐसी घटना करने से 100 बार सोचें

