
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बड़ी घटना सामने आई है। यहां के जगरगुंडा इलाके में लगाए गए आईईडी बम विस्फोट में दो जवानों शहीद हो गए। दोनों सीआरपीएफ कोबरा 201 बटालियन के जवान थे। इस घटना में शहीद हुए दोनों जवान की पहचान की जा चुकी है। एक जवान का नाम विष्णु आर था जो केरला के रहने वाले थे। इस हमले में शहीद हुए दूसरे जवान की पहचान उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले शैलेंद्र के रूप में हुई है।

