
झारखंड के सरायकेला , खरसावा जिले मे मंगलवार कि सुबह तड़के ट्रेन नंबर 12810 मुंबई- हावड़ा मेल के 18 डिब्बे पटरी से उतर गई ।घटना से तीन लोगों की मौत कि खबर है , कोई 20 यात्री घायल होने की भी खबर है सभी घायल अवस्था यात्रियों के इलाज कराया जा रहा है और राहत बचाव कार्य जारी है। हावड़ा से सोमवार रात को निकली है ट्रेन मंगलवार की सुबह झारखंड में हादसे की शिकार हो गई। और सुरक्षित यात्रियों के लिए ट्रेन की व्यवस्था कराकर उन्हें पहुंचाने के इंतजाम किया जा रहा है

पुलिस ने बताया कि जमशेदपुर से 80 किलोमीटर दूर सुबह 3:45 में या ट्रेन हादसे की शिकार हुआ। जिसमें 22 डिब्बे में से 18 डिब्बे पटरी पर से उतर गई। सभी घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए चक्रधरपुर ले जाया जा रहा है।
प्रशासनिक अधिकारी बताया कि यह रेल दुर्घटना सरायकेला के खरसावां जिले के खरसावां प्रखंड के पोटोबेटा में हुई । एक प्रवक्ता ने बताया कि उसी जगह एक मालगाड़ी भी पटरी से उतर गई यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह घटना दोनों एक साथ हुआ या अलग
