
दुखद घटना,गया जिला के एक शिक्षक करंट के चपेट में आने से मृत्यु हो गई शिक्षक गया के फतेहपुर के पंचायत जयपुर के ग्राम संदेश्वर के रहने वाले पंकज कुमार सुमन के मृत्यु । उत्क्रमित मध्य विद्यालय भवारी खुर्द में प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात थे
प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया गया कि खेत में काम करने के उपरांत करंट के चपेट मे आने से मृत्यु । बताया गया कि पाइप बिछाते वक्त तार उनके हाथों में स्पर्श हो जाने से करंट लग गई उसके बाद तुरंत उनके परिजन आनन फानन मे प्राथमिक स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र फतेहपुर इलाज के लिए ले जाया गया परंतु वहां के डॉक्टर गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मगध मेडिकल गया रेफर कर दिया गया पर इलाज के दौरान गया में मृत्यु हो गया जिससे परिवार में और पूरे पंचायत में शोक के लहर है
यह घटना सुनते हैं पूरे फतेहपुर प्रखंड के शिक्षक ने शोक संवेदना व्यक्त किया शिक्षक ने बताया कि एक अच्छे विचार के शिक्षक थे।
उत्क्रमित मध्य विद्यालय भंवारी खुर्द के सभी बच्चे और भंवारी खुर्द के ग्रामीण लोग ने भी यह खबर सुनते हैं सभी के चेहरा पर मायूसी छा गई। सभी ने शोक संवेदना व्यक्त किया वहां के ग्रामीण ने बताया कि एक अच्छे शिक्षक थे जो बच्चे से अच्छे लगाव रखते थे और उनका मृत्यु होने से भवारी खुर्द के बच्चों को काफी कमी महसूस होगा
घटना सुनते ही जयपुर पंचायत के वर्तमान मुखिया श्री राजेंद्र सिंह उर्फ राजू यादव और पूर्व मुखिया श्री मिथिलेश प्रसाद यादव यह घटना से काफी मर्माहत है
Bihar Daily Headlines news