तेजस्वी के चाल के सामने नीतीश कुमार और प्रशांत किशोर के प्लान फेल हो गए जो कयास लगाया जा रहा था कि राजद के मुख्य जातीय समीकरण M Y अब राजद से खिसकते हुए नजर आ रहा है पर लालू यादव यह सब कैसे होने देते ।

यह राजनीति के धुरंधर खिलाड़ी लालू अपने हाथ से कभी नहीं चाहेंगे कि यह एम वाई समीकरण मेरे हाथ से निकल जाए समीकरण को बचाने में कामयाब नजर आए लालू जो लोकसभा चुनाव में समीकरण कमजोर दिख रहा था उसे आने वाले विधानसभा में पूरी मजबूती के साथ एम वाई समीकरण के साथ लालू यादव चाहेंगे कि तेजस्वी के ताजपोशी करा दिया जाय उसी में लालू यादव जुट गए ।जो शहाबुद्दीन की पत्नी हिना साहब लोकसभा चुनाव में निर्दलीय मैदान में थी उसे हिना साहब को लालू यादव मनाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देते हैं और लालू मनाने में सफल रहते हैं जैसे ही लालू और हिना साहब तेजस्वी की मुलाकात विनोद जायसवाल के आवास पर होती है उसी समय साफ हो जाता है कि लालू यादव एम वाई समीकरण को अपने हाथ से नहीं जाने देना चाहते हैं।

और तुरंत 72 घंटा के भीतर पटना में राजद के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बड़ी बैठक बुला लेते हैं और खुद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इस बैठक में शामिल होकर खुलकर बोलते ही नहीं बल्कि पूरी साथ देने की साफ-साफ संदेश दे दिया आरजेडी वह पार्टी है जो आपका हक के लिए शुरू से लड़ते आ रही है और आगे भी आपके हक के लिए लड़ते रहेगी और मुझे वह बयान याद आ रहा है जो लाल यादव ने कहा था कि मुसलमान की आरक्षण मिलना चाहिए इस बयान के बाद पूरे देश में बवाल सा मच गया था अमित शाह से लेकर नरेंद्र मोदी तक सभी ने तीखा प्रहार किया था । खैर पर सामने बिहार में राजद को तेजस्वी संभाल रहे हैं ।

लेकिन तेजस्वी के सामने एक विकट चुनौतियां सामने था प्रशांत किशोर और नीतीश कुमार जो मुसलमान वोट बैंक में सेंधमारी करना चाहते थे पर सही समय ने तेजस्वी ने मुस्लिम वोट को अपने पाले में रखने के लिए सारी हथकंडे अपना लिए और मीटिंग में अब सभी कयास लगाने लगे कि तेजस्वी के सामने प्रशांत किशोर और नीतीश कुमार एम वाई समीकरण को तोड़ने में असफल साबित हुए।
Bihar Daily Headlines,
